अभागा दरिंदा
आज शहर के तमाम अखबारों ने विगत सप्ताह हुए अपर्णा वर्मा हत्याकांड के रिकॉर्ड समय में पुलिस द्वारा किए गये खुलासे की सुर्खियाँ लगाई थीं।
आर.डब्ल्यू.ए. के सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय के पूर्व व समय के बाद जो लड़का बदहवास अवस्था में जाता दिखाई दिया था, वह घर के नौकर सोनू का दोस्त रमेश निकला जिसे पुलिस ने दबिश देकर बिहार के सोनपुर से लूट के जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही पुलिस ने अपने तरीकों का इस्तेमाल किया कि टूट गया। उसने कुबूल किया कि सोनू के कहने पर ही उसने मैडम जी की हत्या की थी। बाद में
लूट के माल की बँटवारा करने की योजना थी।
एक पड़ोसी के हवाले से यह भी खबर दी गई थी कि कैलिफोर्निया में रहने वाले उसके पुत्र से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि जब भी उसकी बात माँ से होती थी तो वह बोला करती थी कि सोनू की पुत्रवत सेवा से वह अभिभूत थी और अपनी जायदाद में से एक हिस्सा मरणोपरांत उसके नाम कर जाना चाहती थी ताकि उसकी जिंदगी भी आगे चलकर व्यवस्थित हो सके।
सच ही कहा गया है, लालच बुरी बला है! अभागे ने लालच में आकर न सिर्फ मानवता को कलंकित किया बल्कि अपनी भी संवरती जिंदगी बर्बाद कर डाली।