भरोसा
उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। माननीय मंत्री पर्यावरण संकट की समीक्षा कर रहे हैं।
"आज तीसरा दिन है राज्य के आसमान पर धूल के बादल छाए हुए हैं और आपलोग कुछ करना तो दूर समस्या से कैसे निपटा जाए इसकी एक कार्य-योजना तक नहीं प्रस्तुत कर पाए हैं। चलिये योजना भी छोड़िये, एक बयान तक नहीं दे पाए हैं। इससे पहले कि समस्या खुद-ब-खुद दूर हो जाए, लोकतंत्र का तकाजा निभाना होगा। इतनी संवेदनशीलता तो दिखानी ही होगी कि लोगों का भरोसा अपनी चुनी हुई सरकार पर बनी रहे।"
अगले दिन के अखबारों में अभूतपूर्व वायु प्रदूषण से निपटने के सरकारी प्रयासों की कई खबरें छपी थीं। पानी की बौछारें करते टैंकर, वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों से सफाई के चित्र भी छपे थे।