वो मुस्कुराकर गले से लगा लेना इक तमाशा है
वो बिना बात के ठहाके लगाना बस तमाशा है।
.
लगे रहे जलाने में जो उम्रभर बस्तियाँ जमाने की
निकलना उनका बाल्टियाँ लेकर इक तमाशा है।
.
दिलफेंक बहुत हैं, दिल कहीं टिकता ही नहीं
वफा का सबक सिखलाना उनका तमाशा है।
.
कट गई पूरी ज़िन्दगी अभावों में ही रोते-धोते
अब दिखाना दरियादिली महज तमाशा है।
.
कभी इंक्लाब की 'सुन' उनसे उम्मीद न रखना
नौ सौ चूहे खा बिल्ली का हज जाना तमाशा है।