पस्त नहीं मैं
नींद में हूँ,
बेहोश नहीं।
सुंदर है,
सपना नहीं।
वर्तमान हूँ,
अतीत नहीं।
व्यथित हूँ,
भयभीत नहीं।
कोमल हूँ,
कमजोर नहीं।
रुदन है,
क्रंदन नहीं।
आलाप है,
प्रलाप नहीं।
चाहत है,
याचना नहीं।
करुणा है,
विलाप नहीं।
व्यस्त हूँ,
अभ्यस्त नहीं।
प्रयास है,
अभियान नहीं।
सोची समझी है,
अनायास नहीं।
अभ्यागत हूँ,
शरणागत नहीं।
जख्म हैं,
दाग नहीं।
त्रस्त हूँ,
पस्त नहीं।
15 -01 -2018
नींद में हूँ,
बेहोश नहीं।
सुंदर है,
सपना नहीं।
वर्तमान हूँ,
अतीत नहीं।
व्यथित हूँ,
भयभीत नहीं।
कोमल हूँ,
कमजोर नहीं।
रुदन है,
क्रंदन नहीं।
आलाप है,
प्रलाप नहीं।
चाहत है,
याचना नहीं।
करुणा है,
विलाप नहीं।
व्यस्त हूँ,
अभ्यस्त नहीं।
प्रयास है,
अभियान नहीं।
सोची समझी है,
अनायास नहीं।
अभ्यागत हूँ,
शरणागत नहीं।
जख्म हैं,
दाग नहीं।
त्रस्त हूँ,
पस्त नहीं।
15 -01 -2018